1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका: मौसम विभाग

बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका: मौसम विभाग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2020 07:15 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 07:15 pm IST

बंगाल की खाड़ी के ऊपर वातावरण में कम दबाव के एक के बाद एक दो क्षेत्र बनने के कारण बंगाल के दक्षिण में स्थित जिलों में बुधवार से भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा है।

Heavy to very heavy rainfall expected in the southern districts of Bengal: Meteorological Department- India TV Hindi
Heavy to very heavy rainfall expected in the southern districts of Bengal: Meteorological Department Image Source : PTI (FILE)

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी के ऊपर वातावरण में कम दबाव के एक के बाद एक दो क्षेत्र बनने के कारण बंगाल के दक्षिण में स्थित जिलों में बुधवार से भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा है। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां जानकारी दी। विभाग ने मौसम के पूर्वानुमान में कहा कि कम दबाव के दो क्षेत्र बनने के कारण बंगाल के दक्षिण में स्थित जिलों में 19 अगस्त से 25 अगस्त तक भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है। 

विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर वातावरण में बुधवार की सुबह बना कम दबाव के क्षेत्र के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने और बृहस्पतिवार दोपहर तक विक्षोभ का रूप लेने की आशंका है। दूसरा कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर पश्चिम में 23 अगस्त के आसपास विकसित होने की आशंका है।

मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश के चलते दक्षिण बंगाल की विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने की आशंका जताई है और शहर में जलजमाव की चेतावनी दी है। मछुआरों को 19 और 20 अगस्त को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।