1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: काबुल यूनिवर्सिटी के बाहर बम धमाके से 8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान: काबुल यूनिवर्सिटी के बाहर बम धमाके से 8 लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2019 05:05 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 05:18 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़े विश्वविद्यालय के समीप शुक्रवार को जबर्दस्त एक बम धमाका होने से आठ लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों अन्य घायल हो गये।

Kabul blast- India TV Hindi
Kabul: Afghan security forces stand guard near the site of a deadly explosion in Kabu Image Source : PTI

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़े विश्वविद्यालय के समीप शुक्रवार को जबर्दस्त एक बम धमाका होने से आठ लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के मीडिया कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया काबुल विश्वविद्यालय के दक्षिणी द्वार के समीप यह विस्फोट हुआ। तालिबान ने इसमें अपना हाथ होने से इनकार किया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. वहीदुल्लाह मयार ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है और 33 अन्य घायल हुए। उन्होंने कहा, ‘‘ सभी घायलों का इलाज चल रहा है।’’ वैसे अति सैन्यीकृत काबुल तालिबान और तथाकथित इस्लामिक स्टेट के हाईप्रोफाइल निशानों में एक है। दोनों विध्वंसकारी हमला करते रहते हैं और नागरिकों को हताहत करते रहते हैं। 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी बहार मेहर ने बताया कि एक यातायात पुलिस अधिकारी समेत पांच लोग मारे गये। उन्होंने कहा, ‘‘ घायलों में (परीक्षा के लिए पहुंचे) विधि विद्यार्थी शामिल हैं । हमें नहीं मालूम कि कितने विद्यार्थी वहां इकट्ठा थे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश