1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: काबुल में अफगान नेता के अंतिम संस्कार के दौरान विस्फोट, 15 की मौत

अफगानिस्तान: काबुल में अफगान नेता के अंतिम संस्कार के दौरान विस्फोट, 15 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2017 08:11 pm IST,  Updated : Jun 03, 2017 08:11 pm IST

सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान मारे गए एक अफगान नेता के बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान हुए धमाकों में कम-से-कम 15 लोगों की मौत हो गई है। इससे अफगानिस्तान की राजधानी में तनाव और बढ़ गया है।

Afghanistan attack | AP Photo- India TV Hindi
Afghanistan attack | AP Photo

काबुल: सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान मारे गए एक अफगान नेता के बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान हुए धमाकों में कम-से-कम 15 लोगों की मौत हो गई है। इससे अफगानिस्तान की राजधानी में तनाव और बढ़ गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सलीम इजादयार के शव को दफन किए जाने वाले स्थान पर 3 विस्फोट हुए। पुलिस को काबुल में बढ़ती असुरक्षा की स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोली चलानी पड़ी थी। इस दौरान अफगान नेता के बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने एएफपी को बताया कि विस्फोटों के प्रभाव के कारण लोगों के शरीर कई टुकड़ों में बंट गए।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने ट्विटर पर बताया, ‘हमें नहीं मालूम है कि विस्फोट कैसे हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार 15 लोग हताहत हुए हैं।’ अंतिम संस्कार में मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला सहित वरिष्ठ अफगान अधिकारियों ने हिस्सा लिया। हालांकि अब्दुल्ला के कार्यालय ने बताया कि उनको किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश