1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: पंजाब के CM आवास के पास विस्फोट में 20 की मौत, 30 घायल

पाकिस्तान: पंजाब के CM आवास के पास विस्फोट में 20 की मौत, 30 घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2017 07:10 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 07:10 pm IST

पाकिस्तान के लाहौर शहर में पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के कार्यालय और आवास के पास एक शक्तिशाली आत्मघाती विस्फोट में सोमवार को पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

Lahore Blast | AP Photo- India TV Hindi
Lahore Blast | AP Photo

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के कार्यालय और आवास के पास एक शक्तिशाली आत्मघाती विस्फोट में सोमवार को पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। लाहौर पुलिस प्रमुख कैप्टन आर. अमीन वैन्स ने कहा, ‘विस्फोट का निशाना पुलिस थी।’ उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि यह आत्मघाती विस्फोट था।

रेस्क्यू 1122 के अनुसार, विस्फोट में पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 20 लोग मारे गए। रेस्क्यू 1122 की दीबा शहनाज ने बताया, ‘जब यह शक्तिशाली विस्फोट हुआ, पुलिस तथा लाहौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मुख्यमंत्री के मॉडल टाउन आवास के नजदीक स्थित अरफा करीम टावर के बाहर अतिक्रमण हटाने में व्यस्त थे।’ रेस्क्यू दलों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।’ विस्फोट के समय मुख्यमंत्री अपने मॉडल टाउन कार्यालय में बैठक में थे। आपको बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश