इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें नई दिल्ली ने कहा था कि इस्लामाबाद करतारपुर भारत को दे दे और उसके बदले वह दूसरी जमीन ले ले। यह प्रस्ताव करतारपुर को भारत का हिस्सा बनाने के मकसद से दिया गया था।
Related Stories
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने गुरुवार को यहां कहा, "जमीन अदला-बदली का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।" उनसे पूछा गया था कि क्या उनका देश अदला-बदली सौदे के तहत करतारपुर की जमीन भारत को सुपुर्द करने पर विचार करेगा।
पाकिस्तान ने नवंबर में बगैर वीजा के भारत के सिखों को नरोवाल जिला स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की तीर्थयात्रा करने के लिए करतारपुर सीमा खोल दिया।
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने करतापुर में अपने जीवन के अंतिम 18 साल बिताए थे।