1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी नागरिकों की हत्या के बाद शी चिनफिंग की नवाज शरीफ को झिड़की

चीनी नागरिकों की हत्या के बाद शी चिनफिंग की नवाज शरीफ को झिड़की

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2017 09:15 pm IST,  Updated : Jun 10, 2017 09:15 pm IST

बलूचिस्तान में 2 चीनी शिक्षकों की हत्या के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को झिड़की देते हुए उनसे अस्ताना में एससीओ सम्मेलन के दौरान रस्मी मुलाकात नहीं की।

Xi Jinping and Nawaz Sharif | AP Photo- India TV Hindi
Xi Jinping and Nawaz Sharif | AP Photo

बीजिंग: बलूचिस्तान में 2 चीनी शिक्षकों की हत्या के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को झिड़की देते हुए उनसे अस्ताना में एससीओ सम्मेलन के दौरान रस्मी मुलाकात नहीं की। दोनों देशों की प्रगाढ़ मित्रता के बीच यह दुर्लभ वाकया है।

शरीफ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में भाग लेने के बाद वापस लौट गए। सम्मेलन से इतर उन्होंने रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और अफगानिस्तान के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की। लेकिन शी के साथ उनकी मुलाकात नहीं हुई। चीनी सरकारी मीडिया ने कजाक राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरवायेव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शी की मुलाकात को रेखांकित किया है।

शी की अप्रत्याशित झिड़की पाकिस्तानी प्रांत बलूचिस्तान में 2 चीनी नागरिकों के अपहरण और उनकी हत्या को लेकर देश की जनता में दुख और गहरी निराशा के बाद सामने आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश