1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन पर US-रूस की बातचीत फायदेमंद लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी, जानें किसने कही ये बात

यूक्रेन पर US-रूस की बातचीत फायदेमंद लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी, जानें किसने कही ये बात

 Published : Dec 03, 2025 08:02 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 08:13 am IST

यूक्रेन के साथ जारी जंग को खत्म करने के लिए शांति प्रयासों के तहत रूस और अमेरिका के बीच अहम वार्ता हुई है। यह वार्ता मॉस्को में हुई है। रूसी राष्ट्रपति के विदेश नीति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि वार्ता फायदेमंद रही है।

Vladimir Putin (R) Russian Presidential foreign policy adviser Yuri Ushakov (L) US special envoy Ste- India TV Hindi
Vladimir Putin (R) Russian Presidential foreign policy adviser Yuri Ushakov (L) US special envoy Steve Witkoff (Back To Camera) Image Source : AP

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सीनियर सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा है कि यूक्रेन में लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए रूस और अमेरिका के बीच बातचीत फायदेमंद रही है, लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है। पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर से क्रेमलिन में मुलाकात की है।

नहीं बताई गईं वार्ता की मुख्य बातें

अमेरिका और रूस के बीच वार्ता मंगलवार देर रात शुरू हुई थी जो ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से शांति समझौते के लिए नए सिरे से की जा रही कोशिशों का हिस्सा है। दोनों पक्ष बातचीत की मुख्य बातें ना बताने पर सहमत हुए हैं। उशाकोव ने 5 घंटे की बातचीत को 'काफी उपयोगी, कंस्ट्रक्टिव और ठोस' बताके हुए कहा कि शांति प्रस्ताव के फ्रेमवर्क पर चर्चा हुई है।

यूरी उशाकोव ने क्या कहा?

यूरी उशाकोव ने यह भी कहा कि ''अभी तक, इलाकों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हुआ है' उन्होंने कहा, ''कुछ अमेरिकी प्रस्ताव कुछ हद तक ठीक लगते हैं, लेकिन उन पर चर्चा करने की जरूरत है। हमें जो शब्द सुझाए गए थे, उनमें से कुछ हमें सूट नहीं करते। इसलिए, काम जारी रहेगा।'' असहमति के और भी बिंदू  थे, हालांकि उशाकोव ने इस बारे में और जानकारी नहीं दी। 

बदला गया है शांति प्रस्ताव का प्रपोजल

बता दें कि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पीस प्लान पिछले महीने सामने आया था जिसे लेकर कहा गया था कि यह मॉस्को के फेवर में है। इस प्रपोजल को कीव ने खारिज कर दिया था। प्रपोजल में यूक्रेन के डोनबास का पूरा पूर्वी इलाका रूस को सौंपना और उसके NATO में शामिल होने जैसी जैसी शर्तें शामिल थीं। फिलहाल, शांति वार्ता का फ्रेमवर्क बदल गया है जिस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बेहतर बताया है।

क्या बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति?

एक तरफ विटकॉफ रूस की यात्रा पर हैं तो वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आयरलैंड में हैं। जेलेंस्की यूरोप के उन देशों का दौरा कर रहे हैं जिनसे रूस के हमले के खिलाफ उनके देश को जंग में मदद मिली है। इस बीच जेलेंस्की ने कहा है कि बहुत बातचीत हो रही है, लेकिन हमें नतीजे चाहिए। हमारे लोग हर दिन मर रहे हैं। मैं प्रेसिडेंट ट्रंप से मिलने के लिए तैयार हूं।

यह भी पढ़ें:

पुतिन ने यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों को घेरा, शांति प्रयासों में बाधा डालने का लगाया आरोप; बोले- 'जंग...'

रेलवे के अजीबोगरीब नियम जानकर हैरान हुए लोग, महिला ने अनजाने में किया ऐसा और हो गया केस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश