1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कोविड वेरिएंट्स की वजह से अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर मंडराया बड़ा खतरा

कोविड वेरिएंट्स की वजह से अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर मंडराया बड़ा खतरा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 15, 2021 08:46 am IST,  Updated : Apr 15, 2021 08:46 am IST

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए नोवेल कोरोनावायरस के वेरिएंट्स को एक बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है।

कोविड वेरिएंट्स की...- India TV Hindi
कोविड वेरिएंट्स की वजह से अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर मंडराया बड़ा खतरा Image Source : FILE PHOTO

न्यूयॉर्क: अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए नोवेल कोरोनावायरस के वेरिएंट्स को एक बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। मिनियापोलिस रिजर्व बैंक के अध्यक्ष नील काशकारी ने यह बात कही। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, काशकारी ने वायरस के एक वेरिएंट का जिक्र करते हुए न्यूयॉर्क के ईकोनॉमिक क्लब को बताया, "सबसे बड़ा खतरा तो मुझे इन वेरिएंट्स से रिकवरी की दिख रही है।" उन्होंने जिस वेरिएंट का जिक्र किया, उसकी अधिकता देश के कई भागों में देखने को मिल रही है और जिसकी चपेट में युवा आसानी से आ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, अगर डेकेयर सेंटर्स और स्कूल वगैरह को वायरस के प्रसार पर काबू पाने के मद्देनजर बंद रखा जा रखा जा रहा है, तो इससे हम आने वाले समय में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वह कहते हैं, "ऐसा मेरा मानना नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जब मैंने बात की, तो उन्होंने मुझे इसकी चेतावनी दी।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश