1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. बेटे चैतन्य की रिहाई पर रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कहा- सच्चाई की हुई जीत

बेटे चैतन्य की रिहाई पर रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कहा- सच्चाई की हुई जीत

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jan 03, 2026 06:28 pm IST,  Updated : Jan 03, 2026 06:40 pm IST

चैतन्य बघेल की रिहाई के दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी बेटे के इंतजार में जेल के बाहर खड़े रहे।

जेल से बाहर निकले चैतन्य बघेल- India TV Hindi
जेल से बाहर निकले चैतन्य बघेल Image Source : X/BHUPESHBAGHEL

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल को लेने के लिए रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंचे, जो रिहा होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से राज्य में शराब घोटाले से जुड़े दो मामलों में जमानत मिलने के बाद चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए। उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

राज्य के हर कोने से आए लोग- भूपेश बघेल

जेल के बाहर पूर्व सीएम बघेल ने कहा, 'जब चैतन्य को गिरफ्तार किया गया था, तब भी ED के खिलाफ ऐसा ही जनसैलाब देखने को मिला था। तब सभी विधायक मौजूद थे और आज पूरे राज्य से हर कोने से लोग आए हैं।'

धीरे-धीरे सच्चाई आ रही सामने

पूर्व सीएम ने कहा, 'हम इसे सच्चाई की जीत मानते हैं। सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ रही है। हमारे नेताओं ने लगातार आरोप लगाया है कि ED, I-T, CBI और DRI जैसी एजेंसियों का देश में विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह उसका जीता-जागता उदाहरण है।'

विपक्षी नेताओं को किया जा रहा परेशान

भूपेश बघेल ने कहा कि इसी मामले में ED और ACB दोनों ने कार्रवाई की और बार-बार वैसे ही आरोप और धाराएं लगाई जा रही हैं। विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी जांच 

एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। पूर्व सीएम ने जेल से बाहर आने के बेटे की तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया है। साथ ही कैप्शन लिखा, 'राहुल जी कहते हैं डरो मत, नहीं डरेंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।