1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. भारती-हर्ष को जमानत में मदद? NCB ने दो अधिकारी किए सस्पेंड

भारती-हर्ष को जमानत में मदद? NCB ने दो अधिकारी किए सस्पेंड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2020 11:30 am IST,  Updated : Dec 03, 2020 11:30 am IST

मुंबई की एक अदालत ने 23 नवंबर को मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत दी थी। मजिस्ट्रेट ने दोनों को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी।

 Comedian Bharti Singh and her husband Harsh Limbachiya- India TV Hindi
Comedian Bharti Singh and her husband Harsh Limbachiya Image Source : PTI

मुंबई. मुंबई एनसीबी ने ड्रग जांच से जुड़े मामले में अपने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए दोनों कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति और करिश्मा प्रकाश के मामले की जांच कर रहे थे। जमानत की अर्जी की सुनवाई में हाजिर न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

आपको बता दें कि मुंबई की एक अदालत ने 23 नवंबर को मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत दी थी। मजिस्ट्रेट ने दोनों को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उपनगर अंधेरी में दंपति के घर से गांजे की जब्ती के बाद भारती सिंह और उनके पति को 22 नवंबर को गिरफ्तार किया था गिरफ्तारी के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इसके बाद दोनों ने अपने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दाखिल की थीं, जिसपर 23 नवंबर सोमवार को सुनवाई हुई। एनसीबी ने दंपति के आवास और कार्यालय पर छापे के दौरान 86.5 ग्राम गांजा की जब्ती की थी। मादक पदार्थ रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत इसे ‘कम मात्रा’ माना गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।