1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जेल के भीतर मुगलिया पोशाक और दरबारियों का घेरा, सत्येन्द्र जैन को लेकर बीजेपी का पोस्टर अटैक

जेल के भीतर मुगलिया पोशाक और दरबारियों का घेरा, सत्येन्द्र जैन को लेकर बीजेपी का पोस्टर अटैक

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Nov 27, 2022 11:56 am IST,  Updated : Nov 27, 2022 11:56 am IST

सत्येंद्र जैन को लेकर बीजेपी का AAP पर पोस्टर वाला अटैक किया है। जैन को जेल में सुल्तान के तौर पर दिखाया गया है। तिहाड़ से आए जैन के वीडियो पर बीजेपी लगातार हमलावर है।

सत्येन्द्र जैन इस वक्त जेल में हैं लेकिन उनके नए-नए वीडियो हर दिन सामने आ रहे हैं। सत्येन्द्र जैन के जेल के वीडियो पर बीजेपी कमर कसकर हमलावर है। आज सत्येन्द्र जैन का एक और वीडियो सामने आया। इसमें जैन की सेल के भीतर कुछ लोग सफाई करते नजर आ रहे हैं। अब इन्हीं वीडियो को लेकर बीजेपी ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में सत्येन्द्र जैन सलाखों के पीछे नज़र आ रहे हैं। इसमें जैन मुगलिया पोशाक में हैं और उन्हें दरबारियों ने घेरा हुआ है। 

जैन को सुल्तान की तरह जेल के अंदर दिखाया

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मंत्री के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें केजरीवाल के मंत्री कभी जेल के डीजी के साथ मीटिंग करते दिख रहे हैं तो कभी दूसरे लोगों के साथ। इतना ही नहीं कई वीडियो में सत्येंद्र जैन मालिश करवाते हुए भी नजर आ रहे हैं। सत्येन्द्र जैन का आज नया वीडियो सामने आते ही बीजेपी ने भी एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में सत्येन्द्र जैन सलाखों के पीछे नज़र आ रहे हैं। इसमें जैन मुगलिया पोशाक में हैं और उन्हें दरबारियों ने घेरा हुआ है। पोस्टर में सत्येंद्र जैन को जेल में दरबार लगाते दिखाया गया है। पोस्टर में जैन को एक सुल्तान की तरह जेल के अंदर दिखाया गया है। 

जेल सुपरिंटेंडेंट के साथ सत्येंद्र जैन की मीटिंग
सत्येंद्र जैन को लेकर बीजेपी का AAP पर पोस्टर वाला अटैक किया है। जैन को जेल में सुल्तान के तौर पर दिखाया गया है। तिहाड़ से आए जैन के वीडियो पर बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी ने ट्वीट करके एक पोस्टर जारी किया है। बता दें कि कल ही सत्येंद्र जैन का जेल सुपरिटेंडेंट के साथ एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार के साथ सत्येंद्र जैन दिख रहे हैं। हालांकि जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। अजीत कुमार पर जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP सुविधाएं देने का आरोप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।