1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ हुआ कम, 4 सालों में 12% की गिरावट; आंकड़े आए सामने

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ हुआ कम, 4 सालों में 12% की गिरावट; आंकड़े आए सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 16, 2026 07:28 am IST,  Updated : Jan 16, 2026 07:34 am IST

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ क्राइम में पिछले चार सालों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। 2021 और 2024 के बीच दर्ज मामलों की कुल संख्या में लगभग 12 प्रतिशत की कमी आई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से महिला सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। हाल ही में जारी 'दिल्ली सांख्यिकी पुस्तिका 2025' के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार वर्षों (2021-2024) में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में लगातार कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि के दौरान दर्ज मामलों की कुल संख्या में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आई है।

आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में महिला अपराधों (दुष्कर्म, दहेज हत्या और छेड़छाड़ सहित) का ग्राफ साल-दर-साल नीचे गिरा है।

  1. 2021: 5,208 मामले
  2. 2022: 5,119 मामले
  3. 2023: 4,982 मामले
  4. 2024: 4,584 मामले

वर्ष 2024 महिला सुरक्षा के लिहाज से पिछले चार सालों में सबसे बेहतर रहा, जहां दर्ज मामलों की संख्या सबसे कम रही।

छेड़छाड़ के मामलों में 20% की बड़ी कमी

रिपोर्ट में सबसे उल्लेखनीय सुधार छेड़छाड़ के मामलों में देखा गया है। महिलाओं के साथ सरेराह होने वाली बदसलूकी और छेड़छाड़ की घटनाओं में 2021 के मुकाबले 20 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।

छेड़छाड़ के दर्ज मामले

  1. 2021: 2,551
  2. 2022: 2,501
  3. 2023: 2,345
  4. 2024: 2,037

गिरावट के पीछे के संभावित कारण?

हालांकि रिपोर्ट सांख्यिकीय है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे कई कारक हो सकते हैं।

  1. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी और 'पिकेट' चेकिंग का बढ़ना।
  2. शहर भर में सीसीटीवी कैमरों का जाल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में सुधार।
  3. महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों (जैसे दिल्ली पुलिस की 'हिम्मत प्लस' ऐप) के प्रति जागरूक करना।
  4. फास्ट ट्रैक कोर्ट और पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने की गति में सुधार।

ये भी पढ़ें-

Maharashtra Municipal Corporation Election Results Live: महाराष्ट्र महानगरपालिका के चुनाव नतीजे आज, सुबह 10 बजे से शुरू होगी गिनती

BMC Election Results 2026 Live: कौन बनेगा मुंबई का किंग? यहां देखें BMC चुनाव के रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।