1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2024 के लिए खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, इस तारीख तक कर सकते हैं सुधार

NEET UG 2024 के लिए खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, इस तारीख तक कर सकते हैं सुधार

 Published : Mar 18, 2024 01:46 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 01:46 pm IST

NEET UG 2024: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार इधर ध्यान दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आज यानी 18 मार्च से शुरू कर दिया गया है।

नीट यूजी 2024 के लिए खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो- India TV Hindi
नीट यूजी 2024 के लिए खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो Image Source : FILE

NEET UG 2024: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार इधर ध्यान दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी(NEET UG 2024) के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आज यानी 18 मार्च को खोल दिया है। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में करेक्शन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर विवरण संपादित कर सकते हैं। 

कब तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार 

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 है। दूसरे शब्दों में कहें तो एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को मार्च में 20 तारीख को बंद कर दिया जाएगा, आवेदन में सुधार करने के इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक बदलाव कर लें। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टप्स को फॉलो करके अपने एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकेंगे।  

NEET UG 2024 के आवेदन में कैसे करें करेक्शन 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  • इसके बाद अपने नीट 2024 एप्लीकेशन में विवरण संपादित करें।
  • इसके बाद परिवर्तन सहेजें और अतिरिक्त शुल्क, यदि कोई हो, का भुगतान करें। 
  • आखिरी में इसका एक प्रिंट आउट ले लें। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET UG 2024 में अब तक 25 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि परीक्षा में 4.2 लाख आवेदनों की वृद्धि देखी गई, जबकि कुल पंजीकृत में से 13 लाख महिला उम्मीदवार हैं।

ये भी पढ़ें- कितनी बार दे सकते हैं NEET का एग्जाम?

GATE के जरिए इन टॉप 9 संस्थानों से करें इंजीनियरिंग में मास्टर्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।