1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. तारापुर में लालू की रैली, कहा-'सांप्रदायिक ताकतों को हराना है, आरजेडी उम्मीदवार को जिताना है'

तारापुर में लालू की रैली, कहा-'सांप्रदायिक ताकतों को हराना है, आरजेडी उम्मीदवार को जिताना है'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2021 01:24 pm IST,  Updated : Oct 27, 2021 01:29 pm IST

करीब 6 साल बाद जनसभा को संबोधित करने चुनावी मैदान में उतरे लालू प्रसाद ने जातीय जनगणना और बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के सवाल पर नीतीश सरकार पर हमला बोला।

तारापुर में आरजेडी उम्मीदवार के पक्ष में लालू की रैली, कहा-सांप्रदायिक ताकतों को हराना है- India TV Hindi
तारापुर में आरजेडी उम्मीदवार के पक्ष में लालू की रैली, कहा-सांप्रदायिक ताकतों को हराना है Image Source : ANI

तारापुर: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद लंबे अर्से के बाद चुनाव की रैली को संबोधित करने तारापुर पहुंचे जहां उन्होंने इस उपचुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार को जिताने की अपील करने के साथ ही नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला। लालू ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के सामने हमने कभी हार नहीं मानी है। उन्होंने नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। लालू प्रसाद ने जातीय जनगणना और बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के सवाल पर नीतीश सरकार पर हमला बोला। वहीं केंद्र की डबल इंजन की सरकार के जुमले पर लालू ने कहा कि अलग-अलग दिशा में इंजन जा रहा है। कोई इधर खींच रहा है तो कोई उधर खींच रहा है। 

चुनावी रैली के लिए तारापुर पहुंचने से पहले बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के बीच दरार के मसले पर लालू प्रसाद ने सोनिया गांधी से बात भी की। उन्होंने कहा-

मैंने सोनिया गांधी से फोन पर बात की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा। मैंने उनसे ये भी बोला कि सभी पार्टियां, जिनकी समान विचारधारा है, उन्हें इकठ्ठा किया जाए, जिससे एक मजबूत विकल्प बनाया जा सके और उनके साथ एक बैठक बुलाई जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024