1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. असदुद्दीन ओवैसी का आरोप, कहा कांग्रेस ने रैली रद्द करने के लिए दिया 25 लाख का ऑफर

असदुद्दीन ओवैसी का आरोप, कहा कांग्रेस ने रैली रद्द करने के लिए दिया 25 लाख का ऑफर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 20, 2018 11:46 am IST,  Updated : Nov 20, 2018 11:46 am IST

असदद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी पर रैली रद्द करने के बदले पैसों का ऑफर देने का आरोप लगाया है

Congress offered Rs 25 lakhs to cancel rally in Nirmal says Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
Congress offered Rs 25 lakhs to cancel rally in Nirmal says Asaduddin Owaisi

नई दिल्ली। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी पर रैली रद्द करने के बदले पैसों का ऑफर देने का आरोप लगाया है। तेलंगाना के नए जिले निर्मल में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने यह आरोप लगाया।

ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें निर्मल की रैली को रद्द करन के लिए 25 लाख रुपए का ऑफर किया, उनके अहंगार का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है। इसके आगे ओवैसी ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जिन्हें खरीदा जा सकता है। ओवैसी ने यह बयान सोमवार निर्मल में की गई रैली के दौरान दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024