Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रुति सेठ ने उठाया गंभीर सवाल, बॉलीवुड कब करेगा गंदे रहस्यों का खुलासा?

श्रुति सेठ ने उठाया गंभीर सवाल, बॉलीवुड कब करेगा गंदे रहस्यों का खुलासा?

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Jan 02, 2018 10:05 pm IST, Updated : Jan 02, 2018 10:05 pm IST

फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार अपने साथ हुईं यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर खुलकर बयान दे रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति सेठ ने भी आश्चर्य व्यक्त करते हुए एक सवाल उठाया है कि जब हॉलीवुड को यौन उत्पीड़न के खिलाफ बोलने में दो दशक का समय लग गया तो....

Shruti Seth- India TV Hindi
Shruti Seth

मुंबई: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार अपने साथ हुईं यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर खुलकर बयान दे रहे हैं। बता दें कि पिछले ही दिनों हॉलीवुड में चलाए गए ‘Me Too’ अभ्यान के जरिए कई हस्तियों ने अपने साथ हुईं इस तरह की घटनाओं के बारे में खुलासा है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति सेठ ने भी आश्चर्य व्यक्त करते हुए एक सवाल उठाया है कि जब हॉलीवुड को यौन उत्पीड़न के खिलाफ बोलने में दो दशक का समय लग गया, तो हिंदी फिल्म उद्योग को कितना समय लगेगा।

हॉलीवुड की 300 से भी ज्यादा अभिनेत्रियों, नेटली पोर्टमैन, रीज विदरस्पून, कैट ब्लैंचेट, ईवा लोंगोरिया और एम्मा स्टोन सहित लेखकों और निर्देशक ने अब फिल्म उद्योग और अन्य कार्यस्थलों में यौन उत्पीड़न से लड़ने में मदद करने के लिए 'टाइम्स अप' अभियान चलाया। वहीं श्रुति ने मंगलवार को ट्विटर पर एक लेख का लिंक शेयर किया है।

इसके साथ उन्होंने लिखा, "मैं हैरान हूं कि अगर हॉलीवुड को गंदे रहस्यों का खुलासा करने में इतना समय लग गया! हॉलीवुड को करीब 25 वर्ष लगे, हमें शायद 50 वर्ष लगेंगे।" राधिका आप्टे, टिस्का चोपड़ा और कल्कि कोचलिन जैसी कई बॉलीवुड कलाकार यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement