1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. हमें जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय की जरूरत : बियॉन्से नोल्स

हमें जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय की जरूरत : बियॉन्से नोल्स

 Published : Jun 01, 2020 12:03 am IST,  Updated : Jun 01, 2020 12:03 am IST

अमेरिकी पॉप स्टार बियॉन्से नोल्स ने जॉर्ज फ्लॉयड के लिए सोशल मीडिया पर न्याय की मांग करते हुए कहा, "हम इस दर्द को कभी कम नहीं कर सकते।" गायिका ने इंस्टाग्राम पर अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ अपनी बात कही और अपने प्रशंसकों से इस संबंध में कदम उठाने का आग्रह किया।

हमें जॉर्ज फ्लॉयड के...- India TV Hindi
हमें जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय की जरूरत : बियॉन्से नोल्स Image Source : INSTAGRAM/BEYONCE

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी पॉप स्टार बियॉन्से नोल्स ने जॉर्ज फ्लॉयड के लिए सोशल मीडिया पर न्याय की मांग करते हुए कहा, "हम इस दर्द को कभी कम नहीं कर सकते।" गायिका ने इंस्टाग्राम पर अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ अपनी बात कही और अपने प्रशंसकों से इस संबंध में कदम उठाने का आग्रह किया। फिर उन्होंने जोर देकर कहा कि अन्याय की इस घड़ी में एक-दूसरे के लिए खड़े होना जरूरी है।

बियॉन्से ने कहा, "अगर आप श्वेत, अश्वेत या ब्राउन या कुछ भी हैं। मुझे पूरा यकीन है कि अमेरिका में चल रहे नस्लवाद से निराश हैं। इंसानों की और बेमतलब हत्या नहीं। इंसानियत से बढ़कर लोगों के रंगों को महत्व देना अब और नहीं। हम अब और नजरें नहीं फेर सकते। इंसानियत के तौर पर जॉर्ज हमारे परिवार का है। वह हमारा परिवार है क्योंकि वह एक अमेरिकी नागरिक है।"

फ्लॉयड (46) की सोमवार को मौत हो गई थी जब एक श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन ने अपने घुटने से उसका गला दबा दिया था, जॉर्ज ने उससे बार-बार कहा कि वह सांस नहीं ले पा रहा है, लेकिन डेरेक ने दया नहीं दिखाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन