1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर दिन बढ़ रही है एंग्जाइटी की समस्या तो ये 5 सुपर फूड्स करेंगे आपकी मदद

हर दिन बढ़ रही है एंग्जाइटी की समस्या तो ये 5 सुपर फूड्स करेंगे आपकी मदद

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 18, 2022 12:20 pm IST,  Updated : Feb 18, 2022 12:20 pm IST

एंग्जाइटी एक ऐसा मनोरोग है जिसे हर एक व्यक्ति कभी न कभी जरूर अनुभव करता है। किसी चीज को लेकर अधिक तनाव महसूस करना आज के समय में नॉर्मल बात है।

 anxiety - India TV Hindi
 anxiety  Image Source : FREEPIK

भागती-दौड़ती लाइफ में ऐसा कोई इंसान नहीं होगा कि जिसे अपने भविष्य या फिर या अन्य बात की चिंता न हो, लेकिन जब ये चीजें आपके कंट्रोल से बाहर होने लगे तो समझ लें कि आप एंग्जाइटी के शिकार हो चुके हैं। हर इंसान शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है। इन सब की वजह से ज्‍यादातर लोग डिप्रेशन, एंग्‍जाइटी का शिकार हो रहे हैं। डॉक्‍टर इस परेशानी से बचने के लिए योग और मेडिटेशन करने की सलाह देते हैं। साथ ही आपको अपने खानपान का भी ख्याल रखने के जरूरत है। आपको खाने में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो आपके दिमाग को मजबूत और खुश रखे तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे फूड्स के बारे में-

क्या है एंग्जाइटी डिसऑर्डर? 

एंग्जाइटी एक ऐसा मनोरोग है जिसे हर एक व्यक्ति कभी न कभी जरूर अनुभव करता है। किसी चीज को लेकर अधिक तनाव महसूस करना आज के समय में नॉर्मल बात है। लेकिन यह तनाव आपके हद से बाहर होने लगे तो समझ लें कि आपके एंग्जाइटी के शिकार हो चुके है। एंग्जाइटी के कुछ लक्षण जैसे थकान, सिरदर्द, अनिद्रा है, लेकिन यह व्यक्ति विशेष के साथ बदलते रहते है। इस डिसऑर्डर के शिकार होने के बाद आपके रोजमर्या की लाइफ में काफी प्रभाव पड़ता है। 

इन फूड्स का करें सेवन-

अंडा-

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। अंडे के सेवन से मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है। इसे खाने से प्रोटीन, कैल्‍शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड-
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन के तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड उदासी, अवसाद, चिंता को कम करने में बेहद मददगार है।

दही-
दही में लैक्‍टोबेसिलस और बिफिडोबैक्‍टीरिया नामक स्‍वस्‍थ बैक्‍टीरिया होते हैं। कई अध्‍ययनों में सामने आया है कि ये दोनों बैक्‍टीरिया मस्तिष्‍क पर सकारात्‍मक प्रभाव डालते हैं। रोजाना दही का सेवन कर चिंता, अवसाद और स्‍ट्रेस को कम किया जा सकता है।

सेब-
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर सेब शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। सेब घुलनशील फाइबर से भी समृद्ध होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर संतुलित करता है। सेब का सेवन दिमाग को शांत रखने और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है।

केला- 
अगर आपको भी इंगजाइटी की समस्या हो रही है तो आप केले का सहारा ले सकते हैं। केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद फल है. केला खाने से शरीर में हैप्पी हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं. अगर आपको एंग्‍जाइटी फील हो रही है तो तुरंत एक केला खा लें. इससे आपको उस वक्त अच्छा महसूस होगा. 

एंग्जाइटी के लक्षण-

  • याददाश्त कमजोर हो जाना। 
  • निगेटिव सोच में अपना कंट्रोल न रहना। 
  • दिल की धड़कने तेज हो जाना। 
  • पेट में अधिकतर हलचल महसूस होना। 
  • आंखों के आगे चमकीले उड़ते हुए बिंदु दिखाई देना। 
  • लगातार किसी न किसी बात पर चिंतित रहना। 
  • शरीर का लगातार कमजोर होना। 
  • कभी भी मन का शांत न होना। 
  • हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहना।
  • रात को अचानकर बिना किसी कारण नींद खुल जाना।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।