1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गले के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, सूजन भी हो जाएगी कम

गले के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, सूजन भी हो जाएगी कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2020 01:58 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 01:58 pm IST

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को गले में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही गले में सूजन की समस्या भी हो जाती हैं। जानिए कैसे पाएं इस समस्या से निजात।

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को गले में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण खाने और पीने में काफी समस्या होती है। आमतौर पर गले और फिर कानों में होने वाले दर्द को जुकाम की समस्या मानते हैं। कई बार गले में दर्द और खराश के कारण सूजन भी आ जाती है। अगर तकलीफ ज्यादा नहीं है तो इसका इलाज आप घर पर ही कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर कर सकते हैं। 

हल्दी

हल्दी सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल सहित कई गुणों से भरपूर हल्दी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ गले की खराश, दर्द, सूजन और सर्दी-जुकाम से भी छुटकारा दिला सकती हैं। अगर आपके गले में ज्यादा दर्द है तो एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 ग्राम कच्ची हल्दी, सेंधा नमक, थोड़ा सा त्रिकुटा डालकर खाली पेट गरारा करे। इससे लाभ मिलेगा। 

सर्दियों में नाक, कान और गले में इंफेक्शन का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानें ईएनटी की हर समस्या का इलाज

गोधन अर्क
सर्दी-जुकाम, गले में दर्द, सूजन आदि से निजात पाने के लिए थोड़े से गुनगुने पानी में 5-10 चम्मच गोधन अर्क डालकर पी लें। इससे शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकल जाएंगे।  
 
त्रिकुटा
औषधिय गुणों से भरपूर त्रिकुटा गले का दर्द, सूजन के साथ-साथ टॉन्सिल की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए त्रिकुटा, सौंठ, पिपली और काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर पाउडर कर लें। इसका सेवन करे। अगर टॉन्सिल की समस्या हैं तो इस पाउडर में बहेड़ा और बबूल की छाल का पाउडर भी मिलाकर सेवन करे।

पटाखों के कारण हो सकती हैं कई खतरनाक बीमारियां, जानिए बचाव और जलने में अपनाएं ये टिप्स

अदरक
अदरक गले की दर्द, सूजन, खराश के साथ खांसी की समस्या से आसानी से निजात दिला सकती हैं। इसके लिए थोड़ा सा अदरक, तुलसी का रस लेकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर धीरे-धीरे चाट लें।

तेजी से वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए बस अपनाएं ये सिंपल टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
 
आयुर्दिक औषधियां

  • त्रिकुटा 20 ग्राम, शीतोपालादि और स्वासारि 20, अभ्रम भस्म 10 ग्राम और स्वर्ण बसंत 2-3 ग्राम लेकर अच्छे से मिक्स करके पाउडर बना लें। रोजाना 1-2 ग्राम शहद के साथ इसका सेवन करे। इससे गले का दर्द के साथ टॉन्सिल की समस्या भी खत्म हो जाएगी 
  • अगर गले में गांठ हो गई हैं तो इसके लिए कंचनार गुग्गुल और वृद्धिवाटिका वटी 2-2 गोली सुबह-शाम खा लें।
  • शीलासिंदु 2-4 ग्राम, प्रवालपिष्टी 2-3, 1 ग्राम ताम्र भस्न और 20 ग्राम संजीवनी भस्म लेकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद सुबह-शाम 1-2 ग्राम खा लें। इससे गले की गांठ सही हो जाएगी। 

गले संबंधी हर समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना उज्जायी, कपालभाति जरूर करे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।