1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या मोटापा बढ़ा रहा है कोरोना वायरस का खतरा? वजन पर लगाएं ब्रेक, स्वामी रामदेव से जानें वेट लॉस का नेचुरल तरीका

क्या मोटापा बढ़ा रहा है कोरोना वायरस का खतरा? वजन पर लगाएं ब्रेक, स्वामी रामदेव से जानें वेट लॉस का नेचुरल तरीका

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Sushma Kumari
 Published : Dec 26, 2022 09:47 am IST,  Updated : Dec 26, 2022 09:47 am IST

मोटापे से दिल की बीमारी, हाइपरटेंशन और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों के होने का भी जोखिम ज़्यादा होता है। स्वामी रामदेव से जानिए नेचुरल तरीके से कैसे करें अपना वजन कम।

 स्वामी रामदेव से जानें वेट लॉस का नेचुरल तरीका- India TV Hindi
स्वामी रामदेव से जानें वेट लॉस का नेचुरल तरीका Image Source : INDIA TV

दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब कानून हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको मालूम होगा कि दुनिया का एक देश ऐसा भी है जिसमें मोटापे को लेकर भी कानुन है। जी हां वो देश है जापान, जहां कानून किसी को मोटा होने की इजाज़त नहीं देता। इसी वजह से जापान में दुनिया के मुकाबले सबसे कम मोटे लोग हैं। जापान का ये कानून इस वक्त हमारे भारत के साथ-साथ उन सभी देशों में लग जाना चाहिए जहां कोरोना के विस्फोट का खतरा मंडरा रहा है। सबसे पहले ये कानून चीन में लगना चाहिए, जहां सिर्फ 20 दिन में 25 करोड़ लोग कोविड के शिकार हुए हैं। ये आकंड़े चीनी सरकार के डाटा से लीक हुए हैं। 

मोटापा घटेगा तो कोरोना के कॉम्प्लिकेशन काफी हद तक हो सकते हैं कम

दरअसल, मोटापे की वजह से लंग्स पूरी तरह पंप नहीं कर पाते, पेट में जमा फ़ैट इस प्रोसेस को और मुश्किल बना देता है और जब कोरोना अटैक करता है तो ओवरवेट लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसलिए उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। एक स्टडी के अनुसार, ज्यादा वजन वाले लोगों को कोविड होने पर जान जाने का खतरा दोगुना हो जाता है। इतना ही नहीं मोटापे से दिल की बीमारी, हाइपरटेंशन और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियां होने का भी जोखिम होता है और कोमॉर्बिड तो वैसे ही कोरोना के लिए सॉफ्ट टारगेट  हैं। कोरोना का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट बढ़ते वजन के रूप में भी सामने आता है। ऐसे में कोरोना हो या ना हो बढ़ते वज़न पर ब्रेक जरूर लगना चाहिए। तो चलिए बिना देर किए  योगगुरू स्वामी रामदेव से जानते हैं बिना सर्जरी किए वेट लॉस करने के उपाय। 

मोटापे से कोरोना की टेंशन

फेफड़े पूरी तरह पंप नहीं कर पाते

पेट के फैट से लंग्स के काम पर असर
सांस लेने में होती है मुश्किल
ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ती है

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में जमा देने वाली ठंड, ये 5 लोग सेहत को लेकर रहें ज्यादा सतर्क

मोटापा बढ़ने की वजह

  1. मेटाबोलिज़्म रेट स्लो
  2. खाना देर से पचता है
  3. सर्दी में ज्यादा खाते हैं
  4. वर्कआउट कम करते हैं

वजन कम करने के लिए योगासन

यौगिक जॉगिंग

  1. डायबिटीज दूर करने में कारगर है
  2. शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  3. सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  4. जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है
  5. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
  6. लंबाई बढ़ाने में करे मदद

त्रिकोणासन

  1. पाचन प्रणाली को रखे ठीक
  2. वजन कम करने में मददगार
  3. मांसपेशियों में करे खिंचाव
  4. जोड़ों के दर्द में लाभकारी
  5. जांघ और कंधों को बनाए मजबूत
  6. पाचन प्रणाली ठीक रहती है
  7. एसिडिटी से छुटकारा मिलता है

पादहस्तासन

  1. लंबाई बढ़ाने में मददगार
  2. कमर की चर्बी करे कम
  3. डायबिटीज में लाभकारी

सूर्य नमस्कार

  1. डिप्रेशन दूर करता है
  2. एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  3. वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  4. शरीर को डिटॉक्स करता है
  5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  6. पाचन तंत्र बेहतर होता है
  7. शरीर को ऊर्जा मिलती है
  8. मोटापा कम करने में कारगर
  9. हाइट बढ़ाने में मददगार
  10. फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

मकरासन

  1. रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  2. पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  3. फेफड़ों के लिए अच्छा योगासन
  4. पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  5. गैस और कब्ज से राहत मिलती है
  6. एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  7. सर्वाइकल ,पेट दर्द, गैस्ट्रिक, कमर दर्द में फायदेमंद

ताड़ासन

  1. गठिया के लिए फायदेमंद
  2. दिल की बीमारी में कारगर  
  3. शरीर को लचीला बनाए
  4. थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  5. पीठ, बांहों को मजबूत बनाए

''मन की बात'' में PM मोदी ने लोगों को फिर चेताया, कहा- इन कामों से जुड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है

तिर्यक ताड़ासन

  1. शरीर का मोटापा करे कम
  2. शरीर को ऊर्जावान बनाए
  3. हाई बीपी को करे कंट्रोल
  4. मन को शांत रखने में करे मदद
  5. भूलने की बीमारी मदद करे
  6. कद बढ़ाने में मददगार
  7. दिमागी थकान को दूर भगाए

पश्चिमोत्तानासन

  1. पेट की मांसपेशियों करे मजबूत
  2. मोटापे में मुक्ति दिलामे में मदद करते
  3. कमर और जोड़ों के दर्द को करे कम
  4. दिल के मरीजों के लिए लिए लाभकारी
  5. रीढ़ की हड्डी को बानए लचीला
  6. मोटापा, अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं 

कोणासन

  1. शरीर में मौजूद एक्ट्रा फैट सेल्स ऊर्जा में परिवर्तित करे
  2. वजन करे कम
  3. मांसपेशियों तो बनाए मजबूत

शलभासन

  1. फेफड़े सक्रिय होते हैं
  2. तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  3. खून को साफ करता है
  4. शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  5. हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है

चक्की आसन

  1. अच्छी नींद दिलाए
  2. पेट और पीठ को रखे फिटजोड़ो को दर्द को करे कम
  3. पेट की चर्बी को करे कम
  4. पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी
  5. शरीर को बेहतर बनाने में मदद करता है

भुजंगासन

  1. मोटापा कम करने में सहायक
  2. फेफड़ो और कंधों को करे स्ट्रेच
  3. तनाव और डिप्रेशन से दिलाए निजात
  4. नशे की लत से दिलाए निजात
  5. गर्दन की मांसपेशियों में करे खिंचाव

उत्तानपादासन

  1. पेट से जुड़ी समस्य़ाओं में लाभकारी
  2. डायबिटीज में करो कंट्रोल
  3. एसिडिटी में लाभकारी
  4. कमर दर्द को करे सही
  5. तनाव को करे कम
  6. कब्ज की समस्या में लाभकारी

मर्कटासन

  1. रीढ़ की हड्डी लचीली बनाता है 
  2. पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  3. फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
  4. पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  5. एकाग्रता बढ़ती है 
  6. गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

मोटापा कम करने के लिए करें ये प्राणायाम

  1. कपालभाति
  2. भस्त्रिका
  3. अनुलोम-विलोम
  4. भ्रामरी
  5. उद्गीथ 
  6. शीतली
  7. शीतकारी

चीन से आगरा लौटा कोरोना संक्रमित व्यक्ति, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा सैंपल

वजन कम करने के आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय

  1. गर्म पानी में अदरक, हल्दी और शहद मिलाकर पीएं।
  2. शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए तरबूज का सेवन करे। इससे वजन बी होगा कम।
  3. गाजर, चुकंदर, सेब का जूस निकालकर उसमें थोड़ा सा नींबू डालकर रोजाना पिएं।
  4. मोटापे में गोधन अर्क बेहद कारगर
  5. लौकी का जूस का सेवन करे। इसमें विटामिन A, विटामिन C ,आयरन के साथ हाई फाइबर भी पाया जाता है जो वजन कम करने में कारगर है।
  6. त्रिफला पॉलीहर्बल ऑयुर्वेदिक दवा है। यह डाइजेशन ठीक करने के साथ वजन कम करने में मदद करता है। रोजाना त्रिफला का पानी पिएं।
  7. 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 मिली पानी में उबालें और  15 मिनट उबलने के बाद छान लें। गुनगुना होने पर एक चम्मच शहद मिला दें। रोजाना खाली पेट या रात में सोने से पहले पीएं। दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल  गुण पाए जाते है।
  8. मल्टीग्रेन दलिया का सेवन रोजाना करे।
  9. एक गिलास पानी में 1 चम्मच विनेगर , एक चम्मच नीबू का रस मिलकर पीएं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।