1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमजोर होती जा रही है याददाश्त, तो मेमोरी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

कमजोर होती जा रही है याददाश्त, तो मेमोरी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 15, 2025 06:25 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 06:25 pm IST

अगर आपकी याददाश्त भी कमजोर होती जा रही है, तो आपको समय रहते इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए वरना आपकी ब्रेन हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।

मेमोरी बूस्ट करने का तरीका- India TV Hindi
मेमोरी बूस्ट करने का तरीका Image Source : INDIA TV

क्या आप भी चीजों को रखकर अक्सर भूल जाते हैं? अगर आपकी मेमोरी भी कमजोर हो रही है, तो आपको इस बात पर खास ध्यान देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि याददाश्त कमजोर होने की वजह से डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी कई गुना बढ़ सकता है। मेमोरी को बूस्ट करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है।

डाइट प्लान में क्या-क्या शामिल करें?

याददाश्त बढ़ाने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स को मेमोरी के लिए फायदेमंद माना जाता है। दादी-नानी के जमाने से मोमोरी को बूस्ट करने के लिए अखरोट खाने की सलाह दी जाती रही है। बेरीज या फिर फैटी फिश भी याददाश्त बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है।

क्यों करनी चाहिए फिजिकल एक्टिविटी?

दिमाग की फिटनेस के लिए बॉडी को फिट बनाए रखना भी जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी करने से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है जिसके कारण आपकी मेमोरी को बूस्ट किया जा सकता है। फिजिकल एक्टिविटी के अलावा मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन में शामिल करके याददाश्त को तेज किया जा सकता है।

दिमाग को तेज करने वाले गेम्स

याददाश्त बढ़ाने के लिए आप कुछ गेम्स की मदद भी ले सकते हैं। पजल्स सॉल्व करने या फिर माइंड गेम्स खेलने की आदत मेमोरी बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकती हैं। डिमेंशिया जैसी बीमारी के खतरे को कम करने के लिए भी इस तरह के गेम्स खेले जा सकते हैं। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को रेगुलरली फॉलो कर आप अपनी याददाश्त को तेज कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।