1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लो बीपी के मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये 3 फल, कंट्रोल में रहेंगे कई लक्षण

लो बीपी के मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये 3 फल, कंट्रोल में रहेंगे कई लक्षण

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 15, 2023 04:30 pm IST,  Updated : Jul 15, 2023 04:30 pm IST

लो बीपी के मरीजों को अपनी डाइट में इन फलों को शामिल करना चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। जानते हैं इस बारे में।

watermelom_in_low_bp- India TV Hindi
watermelom_in_low_bp Image Source : SOCIAL

अगर आप लो बीपी के मरीज हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर कुछ फल आपके ब्लड सर्कुलेशन को सही करते और दिल के काम काज को बेहतर बनाकर आपको लो बीपी की समस्या से बचा सकते हैं। इसके अलावा ये आपके शरीर में तरल पादर्थ बढ़ाते हैं और आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं बीपी लो में कौन से फलों को खाना चाहिए।

बीपी लो में कौन सा फल खाना चाहिए- fruits to eat in low bp in hindi

1. कीवी

कीवी आपके सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं। कीवी में मौजूद बायोएक्टिव पदार्थ आपके ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने और इसके काम काज को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ये आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है और लो ब्लड प्रेशन को बैलेंस करने में मदद करते हैं। तो, इन तमाम कारणों से लो बीपी के मरीजों को कीवी खाना चाहिए। 

अचानक से बीपी लो होने पर कारगर हैं ये 3 घरेलू उपाय, समय गवाए बिना तुरंत आजमाएं

2. तरबूज

इस तरबूज आपको आराम से मिल जाएंगे। लो बीपी के मरीजों के लिए इसका सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, तरबूज में पानी की अच्छी मात्रा होती है जो कि शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने के साथ ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये आपके खून में फ्यूल्ड की मात्रा को बढ़ाता है और बीपी बैलेंस करने में मदद करता है।  

low_bp_fruits
Image Source : SOCIALlow_bp_fruits

लिवर में जमा फैट को कम कर सकता है ये फल, मौसम जाने से पहले fatty liver के मरीज जरूर खाएं

3. केला

केला में पोटेशियम होता है जो कि आपके दिल के काम काज (is banana good for low blood pressure) को तेज करता है। दरअसल, पोटेशियम ब्लड वेसेल्स की दीवारों को मजबूत करता है और इसे चौड़ा करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल पर जोर नहीं पड़ता। जिससे आप लो बीपी की समस्या से बचे रह जाते हैं। तो, लो बीपी में आपको इन फलों का सेवन करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।