1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में कहां जमा होता है यूरिक एसिड, जानें किस स्तर पर पहुंचने के बाद कंट्रोल करना हो जाता है मुश्किल

शरीर में कहां जमा होता है यूरिक एसिड, जानें किस स्तर पर पहुंचने के बाद कंट्रोल करना हो जाता है मुश्किल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 19, 2025 10:58 pm IST,  Updated : May 19, 2025 10:58 pm IST

शरीर में यूरिक एसिड कहां जमा होता है। कौन सा अंग इसे फिल्टर करता है और कब आपको सतर्क रहना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं यूरिक एसिड से जुड़े इन तमाम सवालों के जवाब।

 यूरिक एसिड कहां जमा होता है?- India TV Hindi
यूरिक एसिड कहां जमा होता है? Image Source : SOCIAL

शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हड्डियां को कमजोर करता है और यह परेशानी जोड़ों की बीमारी को जन्म देती है। जो लोग मीट, मछली और अंडा आदि का सेवन करते हैं उन्हें अपने शरीर का यूरिक एसिड लेवल चेक में रखना चाहिए। क्योंकि अगर ये लगातार बढ़ता गया तो, कंट्रोल के बाहर जा सकता है। लेकिन, आप ये जानें इससे पहले आपको यह जानना चाहिए कि शरीर में यूरिक एसिड कहां जमा होता है। कौन सा अंग इसे फिल्टर करता है और कब आपको सतर्क रहना चाहिए। तो, आइए हम आपको बताते हैं यूरिक एसिड से जुड़े इन तमाम सवालों के जवाब।

यूरिक एसिड शरीर में कहां जमा होता है?

यूरिक एसिड खून में वेस्ट प्रोडक्ट की तरह पाया जाता है। ज्यादातर यूरिक एसिड खून में घुल जाता है।यह तमाम अंगों से गुजरता है और पेशाब के द्वारा शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन, जब शरीर इसे फिल्टर नहीं कर पाती है तब इसका स्तर रक्त में बढ़ जाता है और यह क्रिस्टल के रूप में किडनी और हड्डियों के बीच यानी जोड़ों में जमा होने लगता है।

कौन सा अंग यूरिक एसिड को फिल्टर करता है?

यूरिक एसिड रक्त में घुल जाता है और किडनी तक पहुंचता है। फिर यह आपके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। यानी किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देती है। और जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो यूरिक एसिड का स्तर रक्त में बढ़ सकता है।

यूरिक एसिड का कौन सा स्तर खतरनाक है?

यूरिक एसिड का लेवल महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग होता है।  पुरुषों के लिए 3.4-7.0 mg/dL है और महिलाओं के लिए  2.4-6.0 mg/dL। लेकिन, चिंता तब बढ़ती है जब यूरिक एसिड का लेवल 7mg/DL के पार चला जाता है। यह आपके जोड़ों में जा कर, आसपास सुई के आकार का क्रिस्टल बना सकता है जो सूजन और दर्ज का कारण बनता है। तो, अपना यूरिक एसिड लेवल चेक करवाते रहें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।