1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीटिंग द रिट्रीट के साथ हुआ 71वें गणतंत्र दिवस का समापन, छावनी में लौटी सेना

बीटिंग द रिट्रीट के साथ हुआ 71वें गणतंत्र दिवस का समापन, छावनी में लौटी सेना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2020 05:44 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 05:44 pm IST

राजपथ पर बीटिंग रिट्रीट के साथ 71वें गणतंत्र दिवस का समापन हुआ। इस दौरान थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने पारंपरिक बैंड धुन के साथ मार्च किया। इसी के साथ सेना ने बैरक में वापसी की।

Beating Retreat ceremony at Rajpath- India TV Hindi
Beating Retreat ceremony at Rajpath Image Source : AIR NEWS/TWITTER

नई दिल्ली: राजपथ पर बीटिंग रिट्रीट के साथ 71वें गणतंत्र दिवस का समापन हुआ। इस दौरान थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने पारंपरिक बैंड धुन के साथ मार्च किया। इसी के साथ सेना ने बैरक में वापसी की। गणतंत्र दिवस के बाद हर साल 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम होता है। हर साल तीनों सेनाएं राजपथ पर बीटिंग द रिट्रीट के साथ छावनी में वापस चली जाती हैं। इसे गणतंत्र दिवस के आयोजनों के समापन का  आधिकारिक रूप माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत