1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरिंदर सिंह को 2022 विधानसभा चुनाव में फिर सीएम पद का चेहरा बनाने के लिए कांग्रेस लॉन्च करेगी कैप्टन फॉर 2022 कैंपेन

अमरिंदर सिंह को 2022 विधानसभा चुनाव में फिर सीएम पद का चेहरा बनाने के लिए कांग्रेस लॉन्च करेगी कैप्टन फॉर 2022 कैंपेन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2021 03:46 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 11:45 pm IST

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा बयान दिया है। पंजाब कांग्रेस अब कैप्टन फॉर 2022 कैंपेन लॉन्च करेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह को 2022 विधानसभा चुनाव में सीएम पद का चेहरा बनाने के लिए।

अमरिंदर सिंह को 2022 विधानसभा चुनाव में फिर सीएम पद का चेहरा बनाने के लिए कांग्रेस लॉच करेगी कैप्टन - India TV Hindi
अमरिंदर सिंह को 2022 विधानसभा चुनाव में फिर सीएम पद का चेहरा बनाने के लिए कांग्रेस लॉच करेगी कैप्टन फॉर 2022 कैंपेन Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा बयान दिया है। पंजाब कांग्रेस अब कैप्टन फॉर 2022 कैंपेन लॉन्च करेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह को 2022 विधानसभा चुनाव में सीएम पद का चेहरा बनाने के लिए। सुनील जाखड़ ने हालांकि साफ किया कि यह कैंपेन पंजाब कांग्रेस का रहेगा और इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान ही करेगा। लेकिन जिस तरह से पंजाब के लोगों ने निकाय चुनावों में कांग्रेस को समर्थन दिया है वो कैप्टन अमरिंदर सिंह के चेहरे पर ही दिया है इसलिए वो चाहते हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ही आने वाले चुनावों में भी पार्टी का चेहरा रहे और इसके लिए पंजाब कांग्रेस कैंपेन शुरू करेगी।

पंजाब नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 8 में से 7 नगर निकायों पर जीत दर्ज कर ली है। जबकि बाकी दो निकायों में भी वह आगे चल रही है। पंजाब में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं, वहीं, 8 नगर निगम शामिल हैं। आठ नगर निगम अबोहर, बठिंडा, बाटला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा और 109 मगर पालिका परिषदों के 2252 वार्ड्स का रिजल्ट आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल, शुरुआती नतीजों में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है, वहीं नतीजों से ऐसा लग रहा है कि भाजपा को कृषि कानूनों का नुकसान होता दिख रहा है। 

6 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन जिसमें अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर, मोंगा और बटाला शामिल है इसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की है। राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले ये चुनाव अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के लिए एक 'सेमीफाइनल' हैं, जो कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों की नाराजगी को अपनी भुनाने की कोशिश में है। मतगणना की पूर्व संध्या पर, एक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चुनाव में धांधली के आरोप पर भाजपा और आप पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा था, "इन चुनावों में यह उनकी घबराहट की प्रतिक्रिया है।", अमरिंदर सिंह ने कहा कि इन सभी दलों ने पंजाब को बर्बाद करने के लिए एक साथ काम किया है। काला कृषि कानून इसमें नवीनतम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत