1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: केजरीवाल के कहने पर गौतम गंभीर ने भेजे 1000 PPE किट

Coronavirus: केजरीवाल के कहने पर गौतम गंभीर ने भेजे 1000 PPE किट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 05:24 pm IST

पूरा देश वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर जंग लड़ रहा है। तमाम राजनीतिक दल इस लड़ाई में एक साथ आ चुके हैं। क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के कहने पर उनका सहयोग किया है।

gautam gambhir- India TV Hindi
सांसद गौतम गंभीर Image Source : ANI

नई दिल्ली. पूरा देश वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर जंग लड़ रहा है। तमाम राजनीतिक दल इस लड़ाई में एक साथ आ चुके हैं। क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के कहने पर उनका सहयोग किया है।

पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने बताया, "केजरीवाल जी ने हमसे 1000 PPE किट की मांग की थी, हमने अपनी फाउंडेशन से 1000 किट LNJP अस्पताल में भेज रहे हैं। अगर उनको 1000 किट और चाहिए वे भी हम उनको देंगे। हम अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को राशन उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रहे हैं।"

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थापित आश्रय गृह में पूर्ण स्वच्छता बनाए रखी जा रही है। अधिक COVID19 परीक्षण आयोजित किए जाने चाहिए। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली से अबतक कोरोना वायरस के 720 मामले सामने आ चुके हैं। सूबे में इस बीमारी की वजह से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत