1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद एनकाउंटर: 'आरोपियों ने पुलिस की पिस्तौल छीनकर की थी फायरिंग, दो पुलिसकर्मी हुए हैं घायल'

हैदराबाद एनकाउंटर: 'आरोपियों ने पुलिस की पिस्तौल छीनकर की थी फायरिंग, दो पुलिसकर्मी हुए हैं घायल'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2019 04:05 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 04:58 pm IST

हैदराबाद पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर आरोपियों ने पहले पुलिसकर्मियों पर पहले लाठियों से हमला किया और फिर हमारे हथियार छीन लिए और हम पर फायरिंग भी की।

Hyderabad Rapist Encounter- India TV Hindi
हैदराबाद पुलिस ने की प्रेस वार्ता Image Source : INDIA TV

हैदराबाद। हैदराबाद में आज सुबह पुलिस ने चारों आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सुबह से ही इस एनकाउंटर को लेकर पूरे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे हैदराबाद पुलिस ने इस एनकाउंटर से जुड़ी सारी जानकारी प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए मीडिया के लोगों से साझा की। प्रेस वार्ता में साइबराबाद पुलिस आयुक्त सी वी सज्जनर ने बताया, "4 और 5 दिसंबर को हमने आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। इसके बाद आज पुलिस इन आरोपियों को जांच के लिए घटना स्थल पर लेकर पहुंची।"

उन्होंने कहा कि  घटना स्थल पर आरोपियों ने पहले पुलिसकर्मियों पर पहले लाठियों से हमला किया और फिर हमारे हथियार छीन लिए और हम पर फायरिंग भी की। हमने उन्हें चेतावनी भी दी और सरेंडर करने को कहा लेकिन वो हमारे ऊपर फायर करते रहे। इसके बाद हमने भी फायरिंग और एनकाउंटर में वो सभी मारे गए। एनकाउंटर के दौरान हमारे दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए. जिन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

हैदराबाद पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपियों के साथ 10 पुलिसकर्मी थे। घटना स्थल से पीड़ित का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। सज्जनार से जब एनकाउंटर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ यह कह सकता हूं कि कानून ने अपना कर्तव्य निभाया है। जब उनसे एनएचआरसी द्वारा एनकाउंटर का संज्ञान लेने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम उन सभी को जवाब देंगे जिन्होंने इस घटना का संज्ञान लिया है, चाहे वो राज्य सरकार हो या मानवाधिकार से संबंधित।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत