1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए नामित होने के बाद आया कमला हैरिस के मामा का बयान, बताया ऐतिहासिक

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए नामित होने के बाद आया कमला हैरिस के मामा का बयान, बताया ऐतिहासिक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 10:05 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 10:05 am IST

अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने के बाद उनके मामा का बयान सामने आया है। उनके मामा ने कहा कि उनकी भांजी का अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित होना ऐतिहासिक पल है लेकिन यह आश्चर्य की बात बिल्कुल नहीं है। 

Kamala Harris’ VP nomination historic but not a surprise, says her Delhi uncle- India TV Hindi
Kamala Harris’ VP nomination historic but not a surprise, says her Delhi uncle Image Source : FILE

नयी दिल्ली: अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने के बाद उनके मामा का बयान सामने आया है। उनके मामा ने कहा कि उनकी भांजी का अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित होना ऐतिहासिक पल है लेकिन यह आश्चर्य की बात बिल्कुल नहीं है। हैरिस के मामा गोपाल बालचंद्रन ने कहा कि यदि वह जीतती है तो वह कई पटकथा पहली बार लिखेंगी।

Related Stories

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। हमारा परिवार बहुत गर्व महसूस कर रहा है। यदि उसकी मां आज जीवित होती है, वह भी बहुत गर्व महसूस करती, क्योंकि उसका कमला के जीवन और करियर पर बड़ा असर रहा। लेकिन जब उसका नाम आया तब मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक पल है और उसकी जीवन की यात्रा भारत से लेकर अमेरिका तक कई लोगों को प्रेरित करेगी। उसकी शिक्षा और जमीनी स्थिति की समझ उसे अच्छे स्थान पर रखेगी।’’

यहां मालवीय नगर में बालचंद्रन के घर पर पत्रकारों की भीड़ नजर आयी जो उनकी भांजी की उपलब्धि पर उनसे साक्षात्कार करने पहुंचे थे। वहां बड़ा खुशी का माहौल था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत