1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, रमी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर लगाया प्रतिबंध

आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, रमी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर लगाया प्रतिबंध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 04:18 pm IST

आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार (3 सितंबर) को 'युवाओं की सुरक्षा के लिए' ऑनलाइन गेम जैसे रमी और पोकर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

Online games rummy poker banned by Andhra Pradesh Government- India TV Hindi
Online games rummy poker banned by Andhra Pradesh Government । Image of representation Image Source : INDIA TV

आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार (3 सितंबर) को 'युवाओं की सुरक्षा के लिए' ऑनलाइन गेम जैसे रमी और पोकर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। सूचना मंत्री पर्नी वेंकटरामैया (नानी) ने बताया कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट ने ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

मंत्रिमंडल की बैठक की पत्रकारों को जानकारी देते हुए पर्नी वेंकटरामैया ने बताया कि आजकल ऑनलाइन जुआ ऐसा बन गया है जो युवाओं को 'गुमराह' करके उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। पर्नी वेंकटरामैया ने कहा, इसलिए हमने युवाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे सभी ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

Online games rummy poker banned by Andhra Pradesh Government
Image Source : FILE PHOTOOnline games rummy poker banned by Andhra Pradesh Government । Image of representation

हो सकती है 6 महीने की जेल

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, ऑनलाइन जुए के आयोजकों को पहली बार अपराध के अलावा, एक साल के लिए जेल जाना होगा। दूसरे अपराध के लिए जुर्माने के साथ दो साल तक जेल की सजा होगी। पर्नी वेंकटरामैया ने कहा कि ऑनलाइन गेम खेलते हुए पकड़े गए लोगों को छह महीने की जेल की सजा होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत