1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे ने 1 मई से अब तक चलाईं 1,034 श्रमिक ट्रेनें: रेल मंत्री पीयूष गोयल

रेलवे ने 1 मई से अब तक चलाईं 1,034 श्रमिक ट्रेनें: रेल मंत्री पीयूष गोयल

 Reported By: IANS
 Published : May 16, 2020 02:09 pm IST,  Updated : May 16, 2020 02:09 pm IST

केंद्रीय रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि देश भर में फंसे हुए प्रवासी कामगारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने अब तक 1 हजार 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। 

Railways operated 1034 Shramik trains since May 1: Piyush Goyal- India TV Hindi
Railways operated 1034 Shramik trains since May 1: Piyush Goyal Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि देश भर में फंसे हुए प्रवासी कामगारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने अब तक 1 हजार 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। 

Related Stories

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर कहा, "अब तक कामगारों को वापस लाने के लिए रेलवे ने कुल 1,034 श्रमित स्पेशल ट्रेनें संचालित की हैं। इनमें से कल (शुक्रवार को) ही अकेले 106 का संचालन किया गया।"

उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश और बिहार ने सकारात्मक रूप से कदम उठाए हैं और संचालित हुई कुल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का 80 प्रतिशत संचालन इन्हीं दोनों राज्यों में हुआ है।"

गौरतलब है कि कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों, कामगारों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के परिवहन के लिए भारतीय रेलवे ने 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलानी शुरू की हैं।

रेलवे ने अब तक देश भर के 12 लाख से अधिक लोगों को इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से उनके गंतव्यों तक पहुंचाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत