1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फाइनल ट्रायल के दौरान गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आए 2 बच्चे, मौत

फाइनल ट्रायल के दौरान गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आए 2 बच्चे, मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2016 08:56 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 08:57 pm IST

आगरा: दिल्ली-आगरा के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान का सातवां ट्रायल के दौरान मंगलवार को मथुरा के पास रुनकता के पास ट्रेन की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई। आगरा

gatimaan express- India TV Hindi
gatimaan express

आगरा: दिल्ली-आगरा के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान का सातवां ट्रायल के दौरान मंगलवार को मथुरा के पास रुनकता के पास ट्रेन की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई।

आगरा रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी भुपेंदर ढिल्लन ने कहा कि दिल्ली-आगरा के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान का सातवां ट्रायल मंगलवार को किया गया। ट्रेन के समय में करीब पांच मिनट का अंतर था। आगरा कैंट से दिल्ली जाते वक्त रुनकता के पास खेलते-खेलते रेलवे लाइन पर 11 वर्षीय अरविंद और आठ साल के छोटू गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि गतिमान के ट्रायल के दौरान हादसे में दो बच्चों की मौत के मामले की रेलवे जांच कराएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने जांच के आदेश दिए हैं। इधर डीआरएम कार्यालय ने भी गड़बड़ी की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। यह टीम दोनों मामलों की जांच करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत