1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में सामने आए कोराना के 34 नए मामले, कुल संख्या 959 हुई; अब तक 33 मौतें

कर्नाटक में सामने आए कोराना के 34 नए मामले, कुल संख्या 959 हुई; अब तक 33 मौतें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 07:05 am IST,  Updated : May 14, 2020 07:05 am IST

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 33 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 34 नए मामलों के साथ इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 959 तक पहुंच गई है।

Two dead, 34 Covid-19 cases raise Karnataka tally to 959- India TV Hindi
Two dead, 34 Covid-19 cases raise Karnataka tally to 959 Image Source : PTI

नई दिल्ली: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 33 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 34 नए मामलों के साथ इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 959 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कर्नाटक में संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 959 तक पहुंच गई है। विभाग ने कहा कि राज्य में इस विषाणु से दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 33 हो गई है। 

Related Stories

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लिनिकों में कोविड-19 रोगियों का उपचार न होने की शिकायतें मिलने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अन्य संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें निर्णय हुआ कि संबंधित संस्थान कल से रोगियों का उपचार करेंगे।

अब तक 442 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। जो नए मामले सामने आए हैं, वे हैं बीदर से 11, हासन से 4, कलबुर्गी, दावणगेरे, उत्तर कन्नड़ और विजयपुरा से दो-दो, बेंगलुरू शहर, दक्षिण कन्नड़ और बल्लारी से एक-एक। संक्रमित पाए गए नए मरीजों में से 18 लोग पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत