1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयंती विशेष: 23 साल की ऑस्ट्रियाई युवती पर दिल हार बैठे थे सुभाष चंद्र बोस, फिर उसी से की शादी, दिलचस्प है ये लव स्टोरी

जयंती विशेष: 23 साल की ऑस्ट्रियाई युवती पर दिल हार बैठे थे सुभाष चंद्र बोस, फिर उसी से की शादी, दिलचस्प है ये लव स्टोरी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 23, 2026 06:00 am IST,  Updated : Jan 23, 2026 06:00 am IST

सुभाष चंद्र बोस को ऑस्ट्रियाई लड़की एमिली शेंकल से प्यार हो गया था। उन्होंने एमिली से गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। उनका और एमिली का साथ 12 साल का रहा।

Subhas Chandra Bose- India TV Hindi
सुभाष चंद्र बोस Image Source : WIKIMEDIA COMMONS

नई दिल्ली: देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले नायक सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। उन्होंने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुभाष चंद्र बोस की लव स्टोरी भी रही है। उन्हें एक 23 साल की ऑस्ट्रियाई युवती से प्यार हो गया था और यहां वह अपना दिल हार बैठे थे।

कैसे हुआ सुभाष चंद्र बोस को प्यार?

ये कहानी भी दिलचस्प है। दरअसल ऑस्ट्रियाई लड़की एमिली शेंकल से एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष चंद्र बोस की चंद मिनटों की मुलाकात हुई थी। यही मुलाकात कब प्यार में बदल गई, सुभाष को भी शुरुआत में पता नहीं लगा। दरअसल सुभाष चंद्र बोस को एक किताब लिखने के लिए टाइपिस्ट की जरूरत थी। ऐसे में सुभाष के दोस्त डॉक्टर माथुर ने इस नौकरी के लिए 2 लोगों को सुभाष के पास भेजा। इन 2 लोगों में से एक ऑस्ट्रियाई लड़की एमिली शेंकल भी थीं, जिनकी उम्र 23 साल थी।

सुभाष, जब एमिली से मिले तो उन्हें पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया। इस वक्त सुभाष की उम्र 37 साल थी। सौगत बोस की किताब 'हिज मैजेस्टी अपोनेंट- सुभाष चंद्र बोस एंड इंडियाज स्ट्रगल अगेंस्ट एंपायर' में इस बात का जिक्र है कि 

एमिली से मुलाकात के बाद सुभाष में बड़ा बदलाव आया। 

एमिली ने ही बताया कि सुभाष ने उन्हें प्रपोज किया और उनका रिश्ता आगे बढ़ा। 1934 से मार्च 1936 के बीच ऑस्ट्रिया और चेकेस्लोवाकिया में रहने के दौरान उनके रिश्ते गहरे हो गए। हालांकि एमिली के पिता पहले सुभाष के साथ उनके रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे लेकिन जब वह सुभाष से मिले तो वह राजी हो गए।

सुभाष द्वारा एमिली को लव लेटर भी लिखे गए थे, जिनसे उनके रिश्ते के बारे में पता चलता है।

12 साल का साथ और गुपचुप शादी

जानकारी मिलती है कि सुभाष और एमिली ने साथ में 12 साल ही बिताए, लेकिन उनका प्यार हमेशा के लिए अमर हो गया। खबर ये भी है कि सुभाष और एमिली ने गुपचुप शादी भी रचाई थी। 

सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई के बेटे शिशिर कुमार बोस की पत्नी कृष्णा बोस ने सुभाष और एमिली की प्रेम कहानी पर 'ए ट्रू लव स्टोरी- एमिली एंड सुभाष' नाम की किताब भी लिखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत