1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे पर पंकजा मुंडे का बयान, जानिए क्या कहा

अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे पर पंकजा मुंडे का बयान, जानिए क्या कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 06:36 pm IST

पत्रकार के इस सवाल पर पंकजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए झटका नहीं है, हम पूरी तरह से सरकार में नहीं रहे, लेकिन हमारी जिम्मेदारी जनता के लिए है उसे हम देते रहेंगे।

Pankaja Munde, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar, resignation- India TV Hindi
Pankaja Munde on Devendra Fadnavis & Ajit Pawar resignation

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के इस्तीफे पर पंकजा मुंडे से पूछा गया कि क्या ये सब स्क्रिप्टेड था? इसपर पंकजा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री महोदय ने जो कहा है उसके अलावा मुझे कुछ नहीं कहना है। आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए संख्याबल नहीं है इसलिए मैं अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौपूंगा।

Related Stories

महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार गिरने पर पंकजा मुंडे से पूछा गया कि अजित पवार बीजेपी के साथ रहेंगे या नहीं? इसपर उन्होनें कहा कि इसपर टिप्पणी नहीं कर सकती, मेरे पास वो जिम्मेदारी नहीं है।

पत्रकार ने इसके बाद पंकजा से पूछा कि क्या ये भारतीय जनता पार्टी के लिए झटका है? पत्रकार के इस सवाल पर पंकजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए झटका नहीं है, हम पूरी तरह से सरकार में नहीं रहे, लेकिन हमारी जिम्मेदारी जनता के लिए है उसे हम देते रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत