1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अहमदाबाद: हार्दिक पटेल ने 19 दिनों बाद उपवास खत्म किया, नहीं हुआ कोई समझौता

अहमदाबाद: हार्दिक पटेल ने 19 दिनों बाद उपवास खत्म किया, नहीं हुआ कोई समझौता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2018 05:48 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 05:48 pm IST

आरक्षण की मांग को लेकर 19 दिनों से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे हार्दिक पटेल ने अपना उपवास खत्म कर दिया। 

Hardik Patel File Photo- India TV Hindi
Hardik Patel File Photo

अहमदाबाद: आरक्षण की मांग को लेकर 19 दिनों से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे हार्दिक पटेल ने अपना उपवास खत्म कर दिया। पाटीदारों के लिये आरक्षण और कृषि कर्ज माफी की मांग को लेकर गुजरात सरकार और पटेल के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। पाटीदार समुदाय के नेताओं नरेश पटेल और सी के पटेल के हाथों नींबू पानी पीकर हार्दिक ने अपना उपवास खत्म किया। 

उपवास खत्म करने के बाद आरक्षण समर्थक नेता ने कहा, ‘‘अपने समुदाय के लिये आरक्षण और कृषि कर्ज माफी के लिये लड़ाई जारी रहेगी।’’ हार्दिक ने 25 अगस्त को यहां स्थित अपने आवास पर पाटीदारों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आरक्षण और गुजरात के किसानों का कृषि कर्ज माफ करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। 

बाद में इसमें उनके सहयोगी अल्पेश कठेरिया को रिहा करने की मांग भी जोड़ दी गई, जिसे राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

बीते शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद 25 वर्षीय हार्दिक पटेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में दो दिन रहने के बाद वह अपने घर लौट आए थे और उन्होंने अपनी भूख हड़ताल जारी रखी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत