1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुषमा स्वराज के समर्थन में उतरे राजनाथ सिंह, कहा- गलत है ट्विटर पर ट्रोल करना

सुषमा स्वराज के समर्थन में उतरे राजनाथ सिंह, कहा- गलत है ट्विटर पर ट्रोल करना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2018 07:05 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 07:05 pm IST

सुषमा एक अंतरधर्मी दंपत्ति को पासपोर्ट जारी कराने और इससे संबंधित विवाद में लखनऊ स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारी विकास मिश्रा के तबादले के बाद से आक्रामक ट्वीटों का सामना कर रही हैं...

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्रोल करना गलत है। राजनाथ एकमात्र ऐसे मंत्री हैं जो सुषमा के समर्थन में बोले हैं।

सुषमा एक अंतरधर्मी दंपत्ति को पासपोर्ट जारी कराने और इससे संबंधित विवाद में लखनऊ स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारी विकास मिश्रा के तबादले के बाद से आक्रामक ट्वीटों का सामना कर रही हैं। मुद्दे पर टिप्पणी के लिए कहे जाने पर राजनाथ ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे हिसाब से यह गलत है।’’

सुषमा ने कुछ आक्रामक ट्वीटों को री-ट्वीट किया था। उन्होंने टि्वटर पर एक सर्वेक्षण भी कराया था और इस मंच का इस्तेमाल करने वालों से पूछा था कि क्या वे इस तरह की ट्रोलिंग को ‘‘स्वीकार’’ करते हैं। इस पर 43 प्रतिशत लोगों ने ‘हां’ में और 57 प्रतिशत लोगों ने ‘ना’ में जवाब दिया था।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत