1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'हिंदू दूसरी जाति में शादी नहीं करते तो मुस्लिम लड़कियों को क्यों निशाना बना रहे', मौलाना अरशद मदनी का बयान

'हिंदू दूसरी जाति में शादी नहीं करते तो मुस्लिम लड़कियों को क्यों निशाना बना रहे', मौलाना अरशद मदनी का बयान

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 13, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 03:26 pm IST

जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुस्लिम लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। मदनी ने मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग स्कूल बनाए जाने की भी वकालत की है।

मौलाना अरशद मदनी।- India TV Hindi
मौलाना अरशद मदनी। Image Source : PTI

अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने फिर कई बड़े बयान जारी किए हैं। उन्होंने इजरायल-गाजा युद्ध से लेकर बढ़ती सांप्रदायिकता तक पर बयान दिया। वह यहीं पर नहीं रुके, मदनी मुसलमानों से मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग स्कूल बनाने की भी मांग करते नजर आए। आइए जानते हैं उनके दिए बयानों के बारे में। 

मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग स्कूल की मांग 

अगर कोई मुस्लिम लड़का किसी गैर मुस्लिम लड़की के साथ नाजायज संबध बनाता है तो वो लानती है , और इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता। इसी तरह कोई हिंदू किसी मुस्लिम लड़की के साथ ऐसा करता है तो भी नाकबिले बर्दाश्त है, लेकिन ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये पूरी रणनीति के साथ हो रहा है और उनके पास सबूत है कि मुस्लिम लड़कियों को मुर्दत(गैर मुस्लिम) बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में तो एक जाति की शादी दूसरी जाति में नहीं हो सकती, तो फिर मुस्लिम लड़कियों को क्यो टारगेट किया जा रहा है। मुसलमानों को चाहिए कि वो मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग स्कूल बनाए। 

फिलिस्तीन आजाद होकर रहेगा- मदनी

मदनी ने कहा कि फिलिस्तीन और इजराइल की जंग की वजह से आज सांप्रदायिकता में ज्यादा गर्मी आ गई है। इजराइल द्वारा आज फिलिस्तीन के लोगों को गुलाम बनाया गया है और वो अपनी आजादी की जंग लड़ रहे हैं। मदनी ने कहा कि आजादी के लिए अपनी कुर्बानी देनी पड़ती है। किसी मुल्क की आजादी दूध पीकर नहीं मिलती बल्कि मरने मारने से मिलती है। बच्चे मर रहे है, महिलाएं मर रही है, दुख होता है लेकिन सच्चाई यही है आजादी के लिए तो कुर्बानी देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन आजाद होकर रहेगा। 

मोहन भागवत से मिले थे मदनी

जो लोग सांप्रदायिकता के नारे लगाते है, उन्हे सोचना चाहिए कि इससे मुल्क बर्बाद हो जाएगा। देश को इस तरफ बढ़ने से रोका जाए। आज हालात ये हो गए है कि किसी की जरा सी गाड़ी टकरा जाए तो एक दूसरे को कत्ल कर देते है। जब देश का कानून है, संविधान है, तो अपना काम करेगा। मदनी ने बताया कि 4 साल पहले उनकी RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात हुई थी। वहां मदनी ने झारखंड का जिक्र किया था लेकिन उनकी बात को सुना अनसुना कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- Explainer: राम मंदिर के अंदर 14 दूसरे मंदिर किनके होंगे? क्या है सोने के सिंहासन का राज? जानें सबकुछ

ये भी पढ़ें- गुजरात से लेकर चेन्नई और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगी भीषण आग, दिल्ली प्रशासन को 100 बार आया फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत