1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सड़क पर सांड से टकराया बाइक सवार, अस्पताल में तोड़ा दम

सड़क पर सांड से टकराया बाइक सवार, अस्पताल में तोड़ा दम

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2019 12:42 pm IST,  Updated : Nov 06, 2019 12:42 pm IST

सड़क पर खड़े एक सांड से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार ने मंगलवार की रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Biker died in hospital after hitting stray bull on road- India TV Hindi
Biker died in hospital after hitting stray bull on road Image Source : SOCIAL MEDIA

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में तीन नवंबर को सड़क पर खड़े एक सांड से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार ने मंगलवार की रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बुधवार को बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी जितेंद्र मौर्य (26 वर्ष) तीन नवंबर को मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। सलारपुर गांव के पास एक सांड अचानक सड़क पर आ गया और जितेंद्र की मोटरसाइकिल उससे टकरा गई।

घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जितेंद्र को नोएडा के जिला अस्पताल में और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलिक ने बताया कि उपचार के दौरान पांच नवंबर की रात जितेंद्र की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत