1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पुंछ में LoC के पास POK के युवक को किया गया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुंछ में LoC के पास POK के युवक को किया गया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 14, 2023 01:39 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 01:39 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के एक नागरिक को गिरफ्तार गया है। पकड़े गए युवक का नाम इरशाद अहमद है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक इरशाद अहमद है, जिसकी उम्र 17 साल बताई गई है। बताया गया है कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है। 

LoC के पास युवक की गतिविधि देखी गई

सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने करनी इलाके में एलओसी के पास एक शख्स की गतिविधि देखी। उन्होंने देखा कि पीओके का एक नागरिक वहां घूम रहा है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीओके के नागरिक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उससे पूछताछ की जा रही है और वह मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है।

गुजराती को लेकर दिए बयान पर तेजस्वी यादव को फिलहाल राहत, नवंबर में होगी पेशी

पुंछ में भालू ने किया पिता-पुत्र पर हमला

वहीं, पुंछ जिले में शुक्रवार को जंगली भालू के हमले में एक शख्स और उसका बेटा घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुरनकोट के हरदी इलाके में उस वक्त हुई जब घास काट रहे पिता-पुत्र पर भालू ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। दोनों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। 

- PTI इनपुट के साथ

फिर राजभवन और मान सरकार के बीच ठनी, राज्यपाल ने विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को बताया 'अवैध'

BJP सांसद बृजभूषण ने हरियाणा से लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत, बोले- खूब मिल रहा है समर्थन
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।