1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. केरल ने प्रवेश परीक्षाओं के लिए खाड़ी देशों में केंद्र बनाने की मांग की

केरल ने प्रवेश परीक्षाओं के लिए खाड़ी देशों में केंद्र बनाने की मांग की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2020 02:20 pm IST,  Updated : May 20, 2020 02:20 pm IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अन्य खाड़ी देशों में परीक्षा केंद्र आवंटित करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की।

Kerala seeks to create centers in Gulf countries for...- India TV Hindi
Kerala seeks to create centers in Gulf countries for entrance examinations Image Source : FILE

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अन्य खाड़ी देशों में परीक्षा केंद्र आवंटित करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय छात्र इन देशों में रहते हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय छात्रों के बीच नीट सहित अन्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होने को लेकर चिंता है। विजयन ने कहा कि इस साल नीट परीक्षा के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की गई है लेकिन यात्रा प्रतिबंध की वजह से इन छात्रों के लिए भारत आकर परीक्षा देना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस संदर्भ को देखते हुए केरल ने खाड़ी देशों में भी प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र स्थापित करने की मांग की है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन