नई दिल्ली: मोटापा को लेकर अक्सर एक बात कही जाती है कब ये बढ़ जाए पता ही नहीं चलता। यह एक तरह की बीमारी है साथ ही यह अपने साथ कई तरह की छोटी-छोटी बीमारी लेकर आती है। आज के मॉर्डन लाइफस्टाइल में लोगों की खानपान इतनी खराब होती है कि उन्हें पता भी नहीं चलता और वह मोटापा जैसी बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं।
Related Stories
मोटापा एक तरह की बीमारी ही है। जो आपकी पर्सनैलिटी को खराब करती है। साथ ही यह अपने साथ छोटे-छोटे बीमारी का घर भी होती है। यह कई बीमारी जैसे ब्लडप्रेशर, कमर दर्द, दिल की बीमारी, घुटने में दर्द जैसी बीमारियों को भी न्योता देती है।
मोटापा कम करने के लिए लोग डायटिंग, जिम में वर्कआउट आदि करते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनका डाइट प्लान सही नहीं होता है। अगर खाने पर पूरा ध्यान दिया जाए और साथ में वर्कआउट किया जाए तो वजन को जल्द ही कम किया जा सकता है आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जिनसे आप सिर्फ सात दिनों में अपना वजन कम कर पाएंगे।
रोजाना सुबह
शाम टहलने जाएं, दिन भर में कम से कम 3 किलोमीटर वॉक करें। लंच के बाद भी थोड़ी देर टहलें। रात में हल्का खाना खाएं। रात में 8:30 बजे के बाद खाना खा रहे हैं तो चपाती और चावल के बजाय दाल और सब्जियों को प्राथमिकता दें। सबसे ज्यादा फोकस ब्रेकफास्ट पर रखें। नियमित रूप से ब्रेकफास्ट खाने से वजन कम होता है। नाश्ते या खाने में चीजें रोज बदलते रहें। कभी दूध के साथ दलिया खाएं तो कभी पोहा व उपमा भी खाया जा सकता है।
चॉकलेट, आलू से रहें दूर
चॉकलेट, आलू, अरबी और मीट खाने से बचें और चावल भी मांड निकाल कर खाएं। जितनी भूख लगे उतना ही खाएं और बीच-बीच में भूख लगे तो गाजर, खीरा, ककड़ी, भूने चने, सलाद आदि खा सकते हैं।
आलू, मैदा, चीनी, चावल आदि का सेवन कम करें और दालें, गेहूं, चना, जौ, गाजर, पालक, सेब, पपीता आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।