1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ठंड में बढ़ जाता है डिप्रेशन, ऐसे कर सकते हैं काबू

ठंड में बढ़ जाता है डिप्रेशन, ऐसे कर सकते हैं काबू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 01:31 pm IST

अमेरिकन जनरल ऑफ मेडिकल साइंस में प्रकाशित एक शोष के मुताबिक पालतू जानवर रखने से बीमार लोग ज्यादा खुश और आत्मविश्वासी हो जाते हैं। 

तनाव- India TV Hindi
तनाव

मुंबई: ठंड में धूप कम नसीब होती है और डिप्रेशन बढ़ जाता है। जो लोग डिप्रेशन के मरीज हैं या जिन्हें उदासियों ने घेर रखा है उन्हें सर्दियों में अपना खास ध्यान रखना पड़ता है। अकेलापन और अवसाद दूर करने के लिए लोग नींद की गोलियां खाने लगते हैं, अगर आप भी अकेलेपन और अवसाद से परेशान हैं तो अब आपको गोलियां खाने की जरूरत नहीं है, हमारे पास आपके लिए एक ऐसा तरीका है जिसके बाद आप डिप्रेशन कम कर सकते हैं, और जिंदगी जीने की ललक वापस पा सकते हैं।

इसके लिए आपको बस करना इतना है कि घर में कोई भी पालतू जानवर या पक्षी रख लिया जाए। चिड़ियों की चहचहाहट और जानवरों की उपस्थिति आपको डिप्रेशन भुलाने में मदद करते हैं। आप घर में मछली का एक्वेरियम भी रख सकते हैं, मछलियां देखने से भी तनाव और अकेलेपन की भावना खत्म होती है।

अमेरिकन जनरल ऑफ मेडिकल साइंस में प्रकाशित एक शोष के मुताबिक पालतू जानवर रखने से बीमार लोग ज्यादा खुश और आत्मविश्वासी हो जाते हैं। उनके रिश्ते दोस्तों और रिश्तेदारों से भी अच्छे हो जाते हैं। शोध के दौरान यह बात भी सामने आई कि अलग-अलग डिग्री के तापमान में सीजनल मूड और मनुष्य के व्यवहार में बदलाव आते हैं।

अगर आप तनाव में हैं तो धूप आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं है, जब भी वक्त हो और जब भी सर्दियों में धूप निकले आप धूप में पहुंच जाइए, इससे भी आपका डिप्रेशन कम हो जाएगा।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल