1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अक्टूबर का राशिफल: इन जातक वाले राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी के मिलेंगे ऑफर

14 अक्टूबर का राशिफल: इन जातक वाले राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी के मिलेंगे ऑफर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 04:06 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज सुबह 11:35 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग भी रहेगा। आज ललिता पंचमी है। आज अनुराधा नक्षत्र में अयुष्मान योग बन रहा है।

horoscope 2018
horoscope 2018

धनु राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिनको आप आसानी से निपटा लेंगे ।आपको पार्टनर का सहयोग मिलेगा ।पुराने दोस्तों से मुलाकात आपको लाभ दिलायेगी ।कहीं से धन प्राप्त हो सकता है ।कामकाज में दूसरे लोगों की मदद मिलेगी ।इस राशि के अविवाहतों के लिए इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो सकती हैं, अच्छे रिश्ते का ऑफर आ सकता है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके परिवार में खुशनुमा माहौल

बना रहेगा ।

मकर राशि - आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा ।आप जो भी योजना बनायेंगे, उसको सफल होने में थोड़ा वक्त लग सकता है ।आपका ज्यादा से ज्यादा समय घर वालों के साथ गुजर सकता है ।इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा हो सकता है।
मेहनत के अनुरुप फल मिलने में देरी हो सकती है ।कारोबारियों के  मुनाफे में आज बढ़ोतरी हो सकती है। आज कुत्ते को रोटी खिलायें, चीजें
अपने आप सही होने लगेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल