1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अक्टूबर का राशिफल: इन जातक वाले राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी के मिलेंगे ऑफर

14 अक्टूबर का राशिफल: इन जातक वाले राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी के मिलेंगे ऑफर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 04:06 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज सुबह 11:35 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग भी रहेगा। आज ललिता पंचमी है। आज अनुराधा नक्षत्र में अयुष्मान योग बन रहा है।

horoscope 2018
horoscope 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा ।आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी । दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है ।इस राशि के जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके कामों की प्रशंसा होगी ।इस राशि के बिजनेमैन को किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा ।आज कोई करीबी रिश्तेदार घर आ सकता है, जिससे परिवार में सुखद वातावरण बनेगा। चिड़ियों को दाना डालें, आपका दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा ।

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।धन संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। फिजूल खर्च पर रोक लगाने की जरूरत है ।आज अपने मन पर नियंत्रण रखना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। किसी पर तुरंत भरोसा करना आपके लिये नुकसानदायक हो सकता है ।आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं ।ऐसी स्थिति से बचने के लिए घर के बड़ो का आशीर्वाद आज आपके लिए राहत  ला सकता है। आज 'ऊँ' शब्द का 5 बार उच्चारण करें, धन संबंधी परेशानियां दूर होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल