1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अक्टूबर का राशिफल: इन जातक वाले राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी के मिलेंगे ऑफर

14 अक्टूबर का राशिफल: इन जातक वाले राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी के मिलेंगे ऑफर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 04:06 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज सुबह 11:35 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग भी रहेगा। आज ललिता पंचमी है। आज अनुराधा नक्षत्र में अयुष्मान योग बन रहा है।

horoscope 2018
horoscope 2018

तुला राशि - आज आपका दिन थोड़ा कम लाभ देने वाला रहेगा ।किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति हो सकती है ।ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं ।धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे ।पूरा दिन व्यस्त रहेंगे ।घर में मान- सम्मान मिलेगा ।बच्चों के साथ शाम को अच्छा समय गुजारेंगे, जिससे आपकी दिन भर की व्यस्तता की थकावट दूर हो जाएगी। चिड़ियों के लिए एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा ।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा ।किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। आपकी ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी ।कार्यक्षेत्र में लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा ।इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और उनकी मेहनत रंग भी लायेगी ।जो लोग मेडिकल फील्ड  में  है उनके जीवन में आज सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं...इस खुशखबरी से परिवार में उल्लास का माहौल बनेगा। भगवान को मिश्री का भोग लगाएं, आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल