1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों के जातकों को मिलेगा उनका प्यार, करें ये उपाय

15 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों के जातकों को मिलेगा उनका प्यार, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2018 11:50 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 03:32 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर 03:34 तक सारे काम बनाने वाले रवि योग के साथ ही मूल नक्षत्र भी रहेगा। आज के दिन मूल नक्षत्र में देवी सरस्वती का आवाहन किया जायेगा।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । घर वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा । बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं । शिक्षा के

क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं । किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं । मनचाहे सुखों की प्राप्ति होगी । जरूरतमंद को भोजन कराएं, जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा । 

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करने से बचें । इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है । जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है । रिश्तों में पुराने मामले सुलझाने में परेशानी आ सकती है । अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की आवश्यकता है । दूसरों के मैटर में अपनी राय देने से आपको बचना चाहिए । माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी दुःखों का समाधान निकलेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल