1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों के जातकों को मिलेगा उनका प्यार, करें ये उपाय

15 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों के जातकों को मिलेगा उनका प्यार, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2018 11:50 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 03:32 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर 03:34 तक सारे काम बनाने वाले रवि योग के साथ ही मूल नक्षत्र भी रहेगा। आज के दिन मूल नक्षत्र में देवी सरस्वती का आवाहन किया जायेगा।

rashifal 2018
rashifal 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । कुछ कामों में थोड़ी देरी हो सकती है । इस राशि के लवमेट्स की लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं । करियर से जुड़े कुछ संवेदनशील फैसले लेने पड़ सकते हैं । दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है । आज के दिन किसी को उधार पैसा ना दें। किसी मामले में बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिल सकती है । दुर्गा चालीसा का पाठ करें, सभी लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत और मधुर बनेंगे । 

कन्या राशि - आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा । समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं । ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे । हर कोई आपके काम से प्रभावित होगा । सभी लोग आपके साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे । आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे । शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल