1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों के जातकों को मिलेगा उनका प्यार, करें ये उपाय

15 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों के जातकों को मिलेगा उनका प्यार, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2018 11:50 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 03:32 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर 03:34 तक सारे काम बनाने वाले रवि योग के साथ ही मूल नक्षत्र भी रहेगा। आज के दिन मूल नक्षत्र में देवी सरस्वती का आवाहन किया जायेगा।

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope

धर्म डेस्क: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर 03:34 तक सारे काम बनाने वाले रवि योग के साथ ही मूल नक्षत्र भी रहेगा। आज के दिन मूल नक्षत्र में देवी सरस्वती का आवाहन किया जायेगा। साथ ही बता दूं आज नवरात्र का छठा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जायेगी।

इनकी पूजा करने से व्यक्ति को किसी चीज़ का भय नहीं रहता, उसका स्वास्थ्य अच्छा रहता है, साथ ही जिन लोगों को अपने लिये सुयोग्य वर या वधु की तलाश है, उनकी ये तलाश भी जल्द ही पूरी होगी। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज नवरात्र की षष्ठी तिथि में बेल के पेड़ के पास जाकर देवी मां का बोधन करने का विधान है। अतः आज के दिन षष्ठी तिथि में किस प्रकार देवी मां का बोधन करना चाहिए और साथ ही नवरात्र के बाकी के दिनों में कौन-से कार्य किये जाने चाहिए, ये सब हम आपको बतायेंगे आज ठीक 8 बजे।

मेष राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।हर जगह आपकी प्रसंशा होगी । प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी । दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा । घर वालों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।समाज में आपकी जान-पहचान बढ़ेगी । आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। चिड़ियों को दलिया खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी । पूरे दिन नयी ऊर्जा से भरे रहेंगे । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । पैसों के मामले में प्रगति होगी।पुराने अटके कामों में भी गति आयेगी । आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है ।जीवनसाथी की मदद से कुछ खास काम पूरे होंगे । बड़े और अनुभवी लोगों से बातचीत सफल होगी । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल