1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों के जातकों को मिलेगा उनका प्यार, करें ये उपाय

15 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों के जातकों को मिलेगा उनका प्यार, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2018 11:50 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 03:32 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर 03:34 तक सारे काम बनाने वाले रवि योग के साथ ही मूल नक्षत्र भी रहेगा। आज के दिन मूल नक्षत्र में देवी सरस्वती का आवाहन किया जायेगा।

rashifal 2018
rashifal 2018

तुला राशि - आज कोई भी फैसला सोच समझकर लें । घर वालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है । आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। जोश में आकर किसी काम को जल्दबाजी में न करें । लवमेट के साथ शॉपिंग जा सकते हैं। फालतू खर्चों से भी आपको बचना चाहिए। कुछ मामलों के कारण परिवार में उलझने बढ़ सकती हैं । हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा । Red, 2

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन अच्छा बीतेगा । लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी । पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का अवसर मिल सकता है । अपनी राय और बातों से ज्यादातर लोगों पर अपना प्रभाव जमा सकते हैं । लंबी दूरी की यात्राएं सफल और सार्थक होगी । मित्रों के साथ बेहतर समय बीतेगा । अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपकी खुशी बनी रहेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल