1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. जल्दी से पाना है मोटापा से निजात, तो शाम को करें इस सूप का सेवन

जल्दी से पाना है मोटापा से निजात, तो शाम को करें इस सूप का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2017 04:07 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 04:09 pm IST

अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि आप जिम, एक्सरसाइज कर पाएं, तो आप पत्ता गोभी से बने सूप को पीना शुरु कर दें। इसका सेवन करने से कुछ ही समय में मोटापा से निजात पा सकते है।

soup
soup

ऐसे बनाएं पत्ता गोभी का सूप
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा ऑयल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें। फिर इसमें प्याज डालकर कम से कम 2 मिनट भूने। फिर इसमें पत्तागोभी और नमक और कम से कम 4 कप पानी डालकर पैन को ढक्कन से ढक दें। 3 मिनट बाद इसमें टमाटर और काली मिर्च डाले और पकाएं। इनके पकने के बाद इसमें शिमला मिर्च डाकर अच्छी तरह चलाएं और ढककर कम से कम 8 मिनट पकने दें।  इसके बाद इसमें लेमन जूस डालकर अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें। इस सूप को एक बाउल में डाल लें और इसका सेवन गर्म-गर्म करें। इसे शाम के समय अपने स्नैक में शामिल कर सकते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल